फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sucide case

जहरीला पदार्थ निगलकर व्यक्ति ने जलघर के टैंक में लगाई छलांग, चार घंटे बाद मिला शव

Sat, 26 Jun 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sucide case
चंदेनी-रामलवास रोड स्थित जलघर के टैंक में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलने के बाद छलांग लगा दी। पुलिस और ग्रामीणों को चार घंटे की मशक्कत के बाद टैंक से शव बरामद हुआ। रामलवास निवासी मृतक का झोझूकलां थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस ने इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रामलवास निवासी बंसीलाल (34) शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक लेकर घर से निकला था। करीब एक घंटे बाद ही परिजनों को सूचना मिली कि चंदेनी-रामलवास रोड स्थित जलघर के टैंक के पास बंसीलाल के कपड़े रखे हैं और बाइक भी वहीं खड़ी है। सूचना मिलते ही उसके परिजन और झोझूकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने के बाद कपड़ों के पास से एक सल्फास की खाली डिब्बी बरामद हुई। पुलिस ने वहां रखे कपड़ों और बाइक की तलाश की। इसी दौरान पुलिस ने एक पर्ची बरामद की जिस पर बंसीलाल ने अपना नाम, गांव का नाम, पिता का नाम और घर का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। हालांकि इसमें आत्महत्या का कारण नहीं लिखा गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता मनफूल ने बताया कि बंसीलाल उसका बड़ा बेटा था। वो खेती करता था और उसके दो बच्चे हैं। मनफूल ने बताया कि उसका बड़ा पोता सात साल का जबकि छोटा तीन साल का है। दोपहर बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला शव
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बंसीलाल के जलघर टैंक में छलांग लगाने का अंदेशा होने पर सर्च अभियान चलाया। करीब चार घंटे बाद उसका शव टैंक की तलहटी से बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

मौके से पुलिस को मृतक के कपड़े और सल्फास की खाली डिब्बी मिली है। बंसीलाल ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कोई कारण अभी सामने नहीं आया है। मृतक के पिता के बयान पर फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। -वीरपाल, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, झोझूकलां थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed