फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Submit applications for women's awards by December 30: Geeta Saharan

महिला पुरस्कारों के लिए 30 दिसंबर तक जमा करवाएं आवेदन: गीता सहारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Submit applications for women's awards by December 30: Geeta Saharan
चरखी दादरी। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न पुरस्कारों के लिए उद्यमी व समाजसेवी महिलाओं से 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने हर एक जिले से सामाजिक कार्यकर्ता, सरकारी कर्मचारी, खिलाड़ी, महिलाओं को शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने में जुटी महिलाओं से विभिन्न पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें सबसे पहला पुरस्कार पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम से है। सुषमा स्वराज पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला को पांच लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार एक लाख पचास हजार की राशि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, एक लाख की राशि का बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, एक लाख की राशि का ही कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए आवेदन जमा करवा सकती हैं।
विज्ञापन

गीता सहारण ने बताया कि 51 हजार की राशि का लाइफ टाइम अचीवर्स अवॉर्ड और 21 हजार की राशि के सर्वश्रेष्ठ एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू पुरस्कार, श्रेष्ठ सरकारी महिला कर्मचारी, महिला खिलाड़ी, महिला सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी आदि वर्गों में भी पुरस्कार के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। इन पुरस्कारों के बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूसीडीएचआरवाई जीओवी डॉट इन पर पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed