फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Subhashchandra reached Jewli to deliver the message of water conservation on bicycle

Charkhi Dadri News: साइकिल पर जल संरक्षण का संदेश देने जेवली पहुंचे सुभाषचंद्र

Fri, 16 Jun 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 16 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Subhashchandra reached Jewli to deliver the message of water conservation on bicycle
साइकिल यात्रा पर निकले सुभाषचंद्र का जेवली पहुंचने पर स्वागतकरते ग्रामीण।
बाढड़ा। जल संरक्षण आज के समय की मांग है। लोगों को इसके लिए जागरूक करने के उद्देश्य से राजस्थान निवासी सुभाषचंद्र साइकिल यात्रा पर निकले हैं। अब तक हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर चुके सुभाषचंद्र वीरवार को जिले के गांव जेवली पहुंचे।
विज्ञापन


अटल भूजल योजना के अंतर्गत साइकिल यात्रा पर निकले समाजसेवी सुभाषचंद्र ने जेवली के ग्रामीणों को पानी बचाने और भूमिगत जलस्तर को सुधारने के लिए प्रेरित किया। सौगात एनजीओ के संचालक सुभाषचंद्र ने कहा कि हर एक ग्रामवासी को अपने घर का पानी बेकार नहीं जाने देना चाहिए। जो पानी हम नहाने-धोने में प्रयोग करते हैं, उसको नाली में बहाने के बजाय सोकपिट्ट के गड्ढों में जमा करना चाहिए। इसी तरह बरसात का पानी संचय किया जाए तो इसका आने वाले समय में फायदा होगा।
विज्ञापन

सुभाषचंद्र ने बताया कि राजस्थान, हरियाणा और मध्यप्रदेश में साइकिल पर चलकर जल संरक्षण का महत्व बता रहे हैं। उन्होंने यह यात्रा 24 मई को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सान्निध्य में शुरू की थी। वह अब तक 22 हजार किलोमीटर तय कर चुके हैं। इस अवसर पर सरंपच सोमेश, खुर्शीद अहमद, सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता नवीन कुमार, भावेश मौर्य सहित अनेक ग्रामवासी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed