{"_id":"6a5bbe107b6e9a3eba076208","slug":"sub-health-centre-to-be-built-at-a-cost-of-5550-lakh-rupees-gram-panchayat-lays-the-foundation-stone-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157906-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 55.50 लाख की लागत से बनेगा उपस्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायत ने रखी नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 55.50 लाख की लागत से बनेगा उपस्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायत ने रखी नींव
Sat, 18 Jul 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
गांव कारी रूपा में उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन की नींव रखते हुए ग्राम पंचायत सदस्य।
बाढड़ा। गांव कारी रूपा में लंबे समय से भवन के अभाव में पंचायत घर के दो कमरों में संचालित हो रहे उपस्वास्थ्य केंद्र को अब अपना नया भवन मिलेगा। शनिवार को ग्राम पंचायत ने 55.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य की नींव रखी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परियोजना की स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार, स्थानीय विधायक और सांसद का आभार व्यक्त किया।
गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए अब तक अलग भवन न होने से स्वास्थ्य सेवाएं पंचायत घर के दो कमरों से संचालित की जा रही थीं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और मरीजों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था और स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं।
दिसंबर में स्वीकृत हुआ बजट
ग्राम पंचायत के प्रयासों से प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष दिसंबर में इस परियोजना के लिए 55.50 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए भवन निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी किया। शनिवार को निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत करते हुए नींव रखी गई।
विज्ञापन
23 अप्रैल को किया था शिलान्यास
सरपंच प्रतिनिधि बलजीत फोगाट ने बताया कि इस परियोजना का शिलान्यास 23 अप्रैल को सांसद धर्मबीर सिंह और उमेद सिंह पातुवास ने किया था। अब बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने इसके लिए सरकार, सांसद और विधायक का आभार जताया।
ये रहे मौजूद
निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर शुभम फोगाट, पंच राजेंद्र सिंह, बजरंग, बलवान सिंह, मंजीत कुमार, कुलदीप सिंह, सन्नीपाल, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचओ अंकुर देवी, एमपीएचडब्ल्यू सुमेर सिंह तथा एएनएम पूनम देवी और सरिता देवी भी उपस्थित रहीं।
आसपास के कई गांवों को मिलेगा लाभ
सरपंच प्रतिनिधि बलजीत फोगाट ने बताया कि नए उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से कारी रूपा सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अभी क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए 10 से 15 किलोमीटर दूर बाढड़ा के स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ता है। भवन बनने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीणों का समय और खर्च दोनों बचेंगे तथा स्वास्थ्य सुविधाएं भी अधिक सुलभ हो जाएंगी।