{"_id":"64b82ef945fbc3820602e5f4","slug":"students-who-were-deprived-of-taking-the-exam-submitted-a-memorandum-shouting-slogans-in-the-cblu-campus-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-3213-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: परीक्षा देने से वंचित विद्यार्थियों ने सीबीएलयू परिसर में नारेबाजी कर रोष सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: परीक्षा देने से वंचित विद्यार्थियों ने सीबीएलयू परिसर में नारेबाजी कर रोष सौंपा ज्ञापन
Thu, 20 Jul 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
भिवानी स्थित सीबीएलयू में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देते विद्यार्थी व इनसो पदाधिकारी।
चरखी दादरी। परीक्षा देने से वंचित रहे विद्यार्थियों ने बुधवार को इनसो पदाधिकारियों की अगुवाई में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में नारेबाजी की और परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। परीक्षा नियंत्रक पवन गुप्ता ने विद्यार्थियों वीरवार तक परीक्षा की डेटशीट जारी करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारी छात्रों को शांत किया।
बता दें कि एक जुलाई से बीए द्वितीय वर्ष के चौथे सत्र की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें विद्यार्थियों के डेटशीट और एडमिट कार्ड में परीक्षा का समय अलग दर्शाया गया था। इसी कारण बहुत सारे विद्यार्थी हिंदी और री-अपीयर अंग्रेजी की परीक्षा देने से वंचित रह गए। पहले भी विद्यार्थी परीक्षा नियंत्रक को इस संबंध में ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक वंचित परीक्षाओं की डेटशीट जारी नहीं की गई।
बुधवार को काफी संख्या में छात्र चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में पहुंचे और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। इसके बाद उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से मिलकर ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों से अवगत कराया। परीक्षा नियंत्रक पवन गुप्ता ने विद्यार्थियों को वीरवार शाम तक विश्वविद्यालय की साइट पर परीक्षाओं की डेट शीट जारी करने की बात कही है। छात्र संगठन इनसो ने तीन दिन में मांगें पूरी न होने पर विश्वविद्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है। इस मौके पर विद्यार्थी चंचल, सुशीला, आशा, गायत्री, अश्विन, आशीष, तुषार, सुनील, शुभम, ललित, आकाश, राहुल, अमित, सुनिता, इनसो मीडिया प्रभारी अपूर्व यादव और इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धनाना आदि मौजूद रहे।