फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students were sworn in to not consume drugs

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई

Thu, 04 Sep 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 04 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students were sworn in to not consume drugs
फोटो 01 बाढड़ा स्कूल में नशा न करने की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत: विज्ञप्ति
बाढड़ा। आर्यवीर दल और सर्वहित साधना न्यास की ओर से 11 दिवसीय वेद प्रचार यात्रा के 10वें दिन दिवसीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को प्रेरणा सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद ने विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा नाश का द्वार है। इस बुराइयों को मिटाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। विद्यार्थियों से कहा कि प्रतिदिन आत्मनिरीक्षण का नियम अपने जीवन में जरूर बना लेना चाहिए। मनुष्य निष्पक्ष होकर अपने गुण और दोषों का ईमानदारी के साथ मूल्यांकन करता है तो वो अपने अंदर गुण व दोषों के औचित्य व अनौचित्य का विवेक भी पैदा करता जाता है। इससे उसे अच्छे गुणों को धारण करने का प्रोत्साहन और दोषों से दूर होने के लिए प्रताड़ना अपने अंदर से ही मिलने लगती है। तब वह अपने अंदर अच्छे गुणों को बढ़ाता जाता है और दोषों को घटाता जाता है। इस प्रकार वह महान बनने की ओर बढ़ता जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मेंद्र श्योराण, सुनील सांगवान, कैप्टन नेकीराम, जोगेंद्र सिंह, नंदकिशोर, योगेंद्र, जसवीर, सुमनलता, सुशीला, बबली आदि मौजूद रहे।
मुसीबत से निकलने के उपायों पर करें मंथन
उन्होंने बताया कि जीवन में खुशी और गम को समान भाव से अपनाने की क्षमता बनाइए और आशावादी बने रहें। मुसीबत की घड़ी में यह कभी मत भूलिए कि मुश्किल वक्त बीत जाएगा। मुसीबत से निकलने के उपायों पर मंथन कीजिए। यह जानते हुए कि इसी से बेहतर भविष्य का रास्ता निकलेगा। धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ बदली हुई परिस्थितियों के प्रति सहज रहने की क्षमता बढ़ाने पर लगातार काम करते रहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed