फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students were made aware of substance abuse, cybercrime, and safety

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sat, 03 Oct 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware of substance abuse, cybercrime, and safety
विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल और नशा मुक्ति टीम ने शनिवार को बौंदकलां स्थित वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आदर्श स्कूल में जागरूकता शिविर लगाए। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा सहित बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उपनिरीक्षक नरेंद्र और सहायक उपनिरीक्षक राहुल फोगाट ने किया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस या सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कॉल आने पर घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए। विद्यार्थियों को नशे की लत से मुक्ति और परामर्श के लिए मानस हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से निशुल्क और गोपनीय परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 और महिला हेल्पलाइन 1091 की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed