{"_id":"6ac144c7971c86fd810a97a1","slug":"administrative-approval-granted-for-the-proposal-to-construct-the-misri-mirch-and-sankrod-sanvad-road-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-161167-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मिसरी से मिर्च व सांकरोड़-सांवड़ सड़क निर्माण के प्रस्ताव को मिली प्रशासनिक मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मिसरी से मिर्च व सांकरोड़-सांवड़ सड़क निर्माण के प्रस्ताव को मिली प्रशासनिक मंजूरी
Sat, 03 Oct 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान के प्रयासों से मुख्यमंत्री कार्यालय ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के तहत गांव मिसरी से मिर्च व सांकरोड़-सांवड़ तक दो संपर्क सड़कों के निर्माण प्रस्ताव को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में सुगमता होगी।
स्वीकृत परियोजनाओं में मिसरी से मिर्च रोड की लंबाई करीब 880 मीटर है। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार गांव सांकरोड़-सांवड़ तक सड़क बनाई जाएगी। इसकी लंबाई करीब 2.5 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 1.12 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विधायक सुनील सांगवान ने मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से इन कच्चे रास्तों को पक्का करवाने की मांग कर रहे थे। किसानों को फसल लेकर मुख्य मार्गों और अनाज मंडियों तक पहुंचने में परेशानी होती थी। विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा गया था। इसके बाद कृषि विपणन बोर्ड ने प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी, जिस पर अब प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। विधायक ने कहा कि शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दोनों सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है।