{"_id":"6ac143c0ca5b5546360f5714","slug":"asian-games-gold-medalist-honored-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-161159-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता का किया सम्मान
Sat, 03 Oct 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता का सम्मान करते हुए ग्रामीण।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली बिलावल गांव की बहू रितू श्योराण का गांव पहुंचने पर जयहिंद मंच के प्रदेश अध्यक्ष व समाजसेवी सुमित शर्मा डूडीवाला ने रितू श्योराण को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
सुमित डूडीवाला ने कहा कि रितू श्योराण ने स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने ससुराल और मायके का मान बढ़ाया है बल्कि प्रदेश की बेटियों का गौरव भी बढ़ाया है। ग्रामीण अंचल की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग की आवश्यकता है। रितू की जीत युवाओं और खासकर खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने वाली लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगी। कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव नसीब जांघू के भाई संदीप जांघू, विकास जांघू व परिजनों इसके पीछे खासा योगदान रहा है। विजेता रितू श्योराण ने कहा कि परिवार के सहयोग और मेहनत के बल पर ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। उनका लक्ष्य देश के लिए और भी पदक जीतना है। पवन, सुनील, विक्की, मीनू, पप्पू और जतिन आदि ने रितू को बधाई दी।