फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students sitting at dual desks in Misri Government School.

Charkhi Dadri News: टाट-पट्टी पर नहीं ड्यूल डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Students sitting at dual desks in Misri Government School.
मिसरी राजकीय स्कूल में ड्यूल डेस्क पर बैठे विद्यार्थी।
बौंदकलां। बौंदकलां खंड के विभिन्न राजकीय स्कूलों में ड्यूल डेस्क पहुंच गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट ने इसकी पुष्टि की है। ऐसे में अब विद्यार्थी टाट-पट्टी पर बैठकर नहीं बल्कि ड्यूल डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा दो दिसंबर को बौंदकलां में ड्यूल डेस्क का मेला आयोजित किया गया था। मेले में स्कूल मुखियाओं एवं एमएमसी सदस्यों ने मिलकर ड्यूल डेस्क का चयन किया था। उन्होंने बताया कि अब विद्यालयों में ड्यूल डेस्क भेज दिए गए हैं। खंड के सभी स्कूलों में कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ड्यूल डेस्क की आपूर्ति हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, मिसरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ओम सिंह ने बताया कि एसएमसी के सदस्यों के साथ मेले में अच्छी गुणवत्ता वाले ड्यूल डेस्क का चयन किया गया। जिसके परिणामस्वरूप अब 130 ड्यूल डेस्क स्कूल में पहुंच चुके हैं। एसएमसी के प्रधान राजेश कुमार व सदस्य पंकज ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा विद्यालयों में ड्यूल डेस्क भेजकर सराहनीय कार्य किया है। सर्दी के मौसम में विद्यार्थियों को बैठने के लिए ड्यूल डेस्क मिलने पर काफी राहत मिलेगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने खंड के सभी स्कूलों में ड्यूल डेस्क की आपूर्ति करवाने पर जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट व मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अंजनी राजेश का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed