फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students of many colleges planted trees

Charkhi Dadri News: कई काॅलेजों की छात्राओं ने किया पौधरोपण

Wed, 18 Sep 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Students of many colleges planted trees
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की स्वयंसेवी छात्राओं ने पौधरोपण किया। प्राचार्य डॉ. अनीता रानी ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता ने कहा कि एनएसएस सामाजिक मंच है। इसके माध्यम से स्वयंसेवक समाज निर्माण में सराहनीय योगदान दे सकते हैं। रक्तदान, पौधरोपण, नशामुक्ति जैसी मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जनता कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

चरखी दादरी। जनता कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को बलिदान स्टेडियम में पौधरोपण किया। प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के मानसिक रोग विभाग के सतेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हेमलता बंसल, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अमरजीत सिंह ने मुहिम का नेतृत्व किया। डॉ. हेमलता ने बताया कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सितंबर 2024 तक 80 करोड़ पौधे और मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर प्रो. भूपेंद्र, प्रो. विपिन पाल, अरुण कुमार समेत कई विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन




जिले के राजकीय स्कूलों में लगाए जाएंगे पांच हजार पौधे : सीजेएम संजीव

चरखी दादरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरहीकलां, राजकीय हाईस्कूल डालावास और मॉडल संस्कृति स्कूल हुई में मंगलवार को पौधरोपण मुहिम चलाई गई। अभियान में सीजेएम संजीव काजला मुख्य अतिथि रहे। मुहिम के तहत शिक्षा विभाग और वन विभाग के सहयोग से राजकीय स्कूलों में पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। सीजेएम संजीव काजला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सबके सहयोग से पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वन क्षेत्र बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed