{"_id":"672bb5d4f2724b08a60d3471","slug":"student-commits-suicide-in-charkhi-dadri-of-haryana-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सॉरी पापा, जो आप चाहते हैं वो मैं नहीं कर पा रही... लिखकर छात्रा ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सॉरी पापा, जो आप चाहते हैं वो मैं नहीं कर पा रही... लिखकर छात्रा ने लगाया फंदा
Thu, 07 Nov 2024 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:00 AM IST
सार
दादरी शहर के झज्जर घाटी क्षेत्र निवासी छात्रा सीए कोर्स कर रही थी। घर पर शाम को फंदा लगाकर जान दी गई है। किताब में सुसाइड नोट छोड़ा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में सीए बनकर पिता का सपना पूरा न कर पाने से आहत होकर शहर के झज्जर घाटी क्षेत्र निवासी भूमिका ने घर पर फंदा लगा लिया। माता-पिता के नाम उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा कि सॉरी पापा, जो आप चाहते हैं वो मैं नहीं कर पा रही। इसलिए फंदा लगाकर आत्महत्या कर रही हूं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका भूमिका (19) सीए की पढ़ाई कर रही थी। परीक्षा के तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर देर शाम नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। वहीं, पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। बुधवार दोपहर पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतका का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
दो भाइयों की थी इकलौती बहन
मृतका दो भाइयों की इकलौती बहन थी। नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजनों व परिचितों की मानें तो भूमिका पढ़ाई में काफी होशियार थी। पिता चाहते थे कि वो सीए बनकर परिवार का नाम रोशन करे। इसके लिए उसने कोर्स में दाखिला लिया था। परीक्षा के तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लिखा-चचेरी बहनों की पढ़ाई बंद मत करवा देना
वार्ड के मौजिज लोगों की मानें तो भूमिका ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी ओर से यह कदम उठाने के चलते मेरी चचेरी बहनों की पढ़ाई बंद मत करवा देना। दरअसल, भूमिका के पिता व चाचा की शादी दो सगी बहनों से हुई थी। भूमिका के दो सगे भाइयों के अलावा एक चचेरा भाई और दो बहनें भी हैं। उसे यह भी ख्याल आया कि उसके कदम के बाद कहीं परिजन चचेरी बहनों की पढ़ाई न छुड़वा दें।