फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Strong drinking water system in cities and villages

Charkhi Dadri News: शहर व गांवों में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने पर 10 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 06 Mar 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 06 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Strong drinking water system in cities and villages
चरखी दादरी। जिले में केंद्र सरकार की योजना के तहत 10 करोड़ का बजट पेयजल आपूर्ति पर खर्च होना है। यह बजट जल जीवन मिशन योजना के तहत खर्च किया जा रहा है। ताकि, प्रत्येक नल तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचे। इस योजना के तहत पेयजल आपूर्ति के 45 साल पुराने ढांचे को सुदृढ़ कर अगले 40 वर्षों के लिए तैयार किया जाना है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पेयजल आपूर्ति में विस्तार किया जा रहा है। जलघरों में नहरी पानी उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चरखी दादरी दक्षिणी हरियाणा में शामिल है, ऐसे में इस क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल की किल्लत सदैव बनी रहती है। दक्षिणी हरियाणा का अधिकतर भू-भाग रेतीला है। इस क्षेत्र को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। अब तो इस क्षेत्र के लिए पीने के पानी का संकट भी गहरा गया है।
विज्ञापन

अब विभाग जलघरों के स्टोरेज टैंक की संख्या बढ़ाने का काम कर रहा है। आबादी बढ़ने पर स्टोरेज टैंक छोटे पड़ गए। इससे पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विभाग जलघरों में पानी की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में भी कई बिंदुओं पर काम कर रहा है। पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए विभाग ने जलघरों में काम शुरू कर रखा है। जलघरों में मोटरों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कई दशक से पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया था। अब तक सब पुराने ढर्रे पर ही चला आ रहा है। आबादी हर साल बढ़ रही है। अब पेयजल क्षमता में सुधार होने जा रहा है। अब जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए तेजी से काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर और गांव दोनों पर ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed