{"_id":"69fb9620ecfc9c6edc015a9a","slug":"strike-hits-swachh-survey-hits-rankings-in-jeopardy-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-154852-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हड़ताल की मार, स्वच्छ सर्वे पर वार...रैंकिंग पर संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हड़ताल की मार, स्वच्छ सर्वे पर वार...रैंकिंग पर संकट के बादल
Thu, 07 May 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 07 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
पिछले 6 दिन से हड़ताल पर बैठे नप के सफाई कर्मचारी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में एक ओर जहां सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर कूड़े के ढेर लग रहे हैं वहीं दूसरी ओर स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। ऐसे विरोधाभासी हालात में नगर परिषद की स्वच्छता रैंकिंग पर असर पड़ने की आशंका भी गहराने लगी है।
सर्वेक्षण टीम विभिन्न वार्डों में निरीक्षण कर आंकड़े एकत्र कर रही है। इससे नगर परिषद की व्यवस्थाओं और रैंकिंग पर असर पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है। सूत्रों की माने तो स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत आई टीम पिछले तीन दिनों से शहर में है और टीम की ओर से शहर के अलग-अलग वार्डों, मुख्य बाजारों, रिहायशी क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों का दौरा किया जा रहा है। इस दौरान साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कलेक्शन और नागरिक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। टीम लोगों से फीडबैक भी ले रही है, जिससे वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।
6 दिन से 196 कर्मचारी हड़ताल पर
शहर में जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने पूरे सिस्टम को प्रभावित कर दिया है। बीते छह दिनों से 196 कर्मचारी सफाई कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है जिसके चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों तक गंदगी पसरी हुई है। अनुमान है कि करीब 200 टन कचरा खुले में पड़ा हुआ है जिससे न केवल बदबू फैल रही है बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
इस बार 10,500 अंकों का होगा सर्वे
इस बार नगर परिषद स्वच्छता सर्वेक्षण का मूल्यांकन 10,500 अंकों का होगा। सार्वजनिक सफाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व हिमायती स्वच्छता के सर्वाधिक 4500 अंक हैं। शहर की आबादी करीब 80 हजार है। शहर में 21 वार्ड व मेन बाजार भी है। नगर परिषद लंबे समय से रैंकिंग सुधारने के लिए प्रयास कर रहा है। इस बार नगर परिषद को बेहतर रैंकिंग की उम्मीद है। कई बिंदुओं पर अच्छा काम हुआ है जिसके चलते रैकिंग में सुधार की उम्मीद है।
ये रहेगा स्वच्छता रैंकिंग का पैमाना
आंकलन बिंदू अंक
01. सार्वजनिक सफाई दृश्यता 1500
02. कचरा उठान एवं यातायात प्रबंधन 1000
03. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 1500
04. स्वच्छता व्यापकता 1000
05. जल प्रबंधन एवं उपयोगिता 1000
06. कचरा निस्तारण एवं तकनीकी व्यवस्था 500
07. स्वच्छता हिदायत एवं समर्थन 1500
08. इको सिस्टम स्ट्रेंथनिंग व्यवस्था 1000
09. संपूर्ण स्वच्छता कार्य योजना एवं वर्कर्स 500
10. आमजन पृष्टपोषण एवं दृष्टिकोण 1000
वर्सन:
टीम की ओर से शहर का सर्वे किया जा रहा है। चार मई को टीम शहर में आई थी और यहीं रहकर सर्वे का काम किया जा रहा है। वीरवार को टीम वापस रवाना होगी। - गौरव, सचिव, नगर परिषद
वर्सन:
जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। फिलहाल वीरवार तक हड़ताल की योजना है अगर सरकार ने गौर नहीं किया तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा।
- सूरज, इकाई प्रधान, कर्मचारी संघ।