फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Strict orders are not follow, vaccination certificate not checked

सख्ती के आदेश हवा-हवाई, नहीं जांचे गए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Strict orders are not follow, vaccination certificate not checked
लघु सचिवालय स्थित आधार कार्ड केंद्र में बिना मास्क के पहुंचे लोग। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सार्वजनिक स्थानों पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की बिना प्रवेश न देने के हवा-हवाई दिखे। सोमवार को सरकारी कार्यालयों से लेकर किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की जांच के ही प्रवेश मिला। इतना ही नहीं कुछ कार्यालयों में तो लोग बिना मास्क लगाए बेरोक-टोक आए। इस आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए रविवार को उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बैठक लेकर टीमें भी गठित की थी, लेकिन वे टीमें कहीं नजर नहीं आई। डीसी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सोमवार को अधिकारियों की व्यस्तता के चलते सख्ती नहीं बरती जा सकी। मंगलवार से हर विभाग में सख्ती नजर आएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने कैंप कार्यालय में प्रेसवार्ता की थी। उस दौरान उन्होंने दावा किया था कि सोमवार से किसी भी कार्यालय में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जांचे बिना कार्यालयों में एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना एसओपी का पालन न करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। डीसी के दावों के अनुसार प्रबंधों का जायजा लेने के लिए संवाददाता ने सोमवार को लघु सचिवालय समेत बस स्टैंड और बाजारों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

संवाददाता को एक टीम परशुराम चौक पर चालान करती मिली जबकि एक टीम ने कुछ देर के लिए बस स्टैंड परिसर पर कोरोना गाइडलाइन तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। इसके अलावा लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र, आधार कार्ड केंद्र समेत अन्य विभागों में लोगों को बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जांचे ही एंट्री मिली। हालांकि चालान की कार्रवाई नाममात्र ही हुई और करीब 30 चालान पहले दिन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनों में भी टूटे नियम, नहीं लिया किसी ने संज्ञान
सोमवार को लघु सचिवालय में आंगनबाड़ी वर्करों के अलावा डाढ़ी बाना के ग्रामीणों ने धरना दिया। इसके अलावा शहर में प्रदर्शन और आयोजन भी हुए। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ, लेकिन इस पर भी किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया।
बस स्टैंड परिसर और बसों में टूटे नियम
सोमवार को संवाददाता ने बस स्टैंड परिसर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिसा। इस दौरान एक पुलिस टीम गेट के बाहर सड़क पर लोगों के चालान करती मिली जबकि बस स्टैंड परिसर और बसों के अंदर लोगों ने नियमों को ताक पर रखा। एक बस में तो करीब 40 यात्री सवार मिले, जिनमें से केवल सात ने ही मास्क पहने हुए थे।

मैंने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हुए हैं। आज की कार्रवाई की मैं रिपोर्ट लूंगा। सोमवार को ज्यादातर अधिकारी कार्यक्रम व प्रदर्शन की ड्यूटी में व्यस्त रहे। मंगलवार से जिले में पूरी सख्ती बरती जाएगी।
प्रदीप गोदारा, डीसी।

 बस में सवार यात्री जिनमें से ज्यादातर बिना मास्क।

बस में सवार यात्री जिनमें से ज्यादातर बिना मास्क।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed