फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Street vendors are being made self-reliant through PM Swanidhi Yojana: Chairman

पीएम स्वनिधि योजना से पथ विक्रेताओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर : चेयरमैन

Sat, 24 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Street vendors are being made self-reliant through PM Swanidhi Yojana: Chairman
चरखी दादरी। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी पथ विक्रेताओं को दिखाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के प्रधान बख्शीराम सैनी ने की। उन्होंने पथ विक्रेताओं से कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए महत्वपूर्ण योजना है, जो उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करती है। इस दौरान योजना के तहत मिलने वाले ऋण, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और ब्याज सब्सिडी जैसे योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पथ विक्रेता यूनियन के प्रधान बलवान कुमार ने योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से प्रदीप फोगाट और अमित जोशी ने योजना की प्रक्रिया, पात्रता और आवेदन से जुड़ी जानकारियां साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed