फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Storm at night, bright sunshine in the morning

Charkhi Dadri News: रात में चली आंधी, सुबह तेज धूप

Fri, 07 Jun 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 07 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Storm at night, bright sunshine in the morning
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार रात आई आंधी से रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। हालांकि वीरवार सुबह आसमान साफ हो गया और दिन में धूप तेज होने से तपिश बनी रही। इससे उमस भी बढ़ रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वीरवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिल रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 41 जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। करीब 20 दिन बाद न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आठ जून तक बीच-बीच में अंधड़ चलने और विभिन्न जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि इस बार गर्मी का मौसम लंबा बन रहा है जो मानसून के लिहाज से सही है। सीजन में कम से कम 40 दिन धरती का तपना जरूरी है। मौसम विशेषज्ञों ने 9 से 12 जून तक जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री के आसपास बना है जिससे लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिल रही है। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया था। चिकित्सकों ने आम लोगों को गर्मी से बचाव करने की सलाह दी है। इसके मद्देनजर खानपान पर विशेष ध्यान रखने की अपील है। चिकित्सकों का मानना है कि शरीर में पानी की कमी नहीं रहे, इसके लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आगे तापमान की स्थिति ये रहने की अनुमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
7 जून- 42-30
8 जून- 42-29
9 जून-43-31
10 जून- 44-31
11 जून- 45-32
12 जून- 44 -32

- प्रदूषण का औसतन स्तर पहुंचा 322 एक्यूआई
दादरी जिले के मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। वीरवार को प्रदूषण का औसत स्तर 322 एक्यूआई और न्यूनतम स्तर 202 एक्यूआई दर्ज किया गया। इस कारण जिले की हवा खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed