{"_id":"687546186235d532720cdb96","slug":"stolen-truck-diesel-buyer-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140641-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चुराए गए ट्रक का 180 लीटर डीजल खरीदने का आरोपी ढाबा संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चुराए गए ट्रक का 180 लीटर डीजल खरीदने का आरोपी ढाबा संचालक गिरफ्तार
Mon, 14 Jul 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
क्राइम फॉलोअप
फोटो 25
दादरी पुलिस की गिरफ्त में डीजल बेचने व खरीदने का आरोपी। स्रोत : विभाग
- ट्रक चुराने के दोनों आरोपियों को पहले ही दबोच चुकी पुलिस, पूछताछ में एक ने किया ढाबा संचालक के डीजल खरीदने का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी से चोरी किए गए ट्रक का 180 लीटर डीजल खरीदने के आरोपी ढाबा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी सुरेश कोटपुतली स्थित बालाजी ढाबा का मालिक है और उसे कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दिया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि वार्ड-21 निवासी धर्मेंद्र ने ट्रक चोरी की शिकायत दी थी। इसके आधार पर उसके ट्रक चालक यूपी के अलीगंज निवासी मोनू और फिरोजाबाद निवासी आशु को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने बताया कि ट्रक चोरी करने के बाद उन्होंने डीजल व टायर बेच दिए जबकि ट्रक कोटपुतली में बालाजी होटल के पास खड़ा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से ट्रक के टायर बेचने के एवज में प्राप्त हुए पांच हजार रुपये बरामद किए थे।
वहीं, आरोपी मोनू उर्फ संजीव ने पुलिस को बताया कि उसने ट्रक से चुराया 180 लीटर डीजल बालाजी ढाबा के मालिक रघुनाथपुरा निवासी सुरेश को बेचा था। उसके खुलासे के आधार पर पुलिस ने सुरेश को दबोचा और कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।