फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Staying away from digital devices can improve mental health

Charkhi Dadri News: डिजिटल उपकरणों से दूरी बना मानसिक स्वास्थ्य में लाया जा सकता है सुधार

Sun, 01 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Staying away from digital devices can improve mental health
राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागी व स्टाफ सदस्य।  - फोटो : 1
बाढड़ा। गांव माढ़ी हरिया स्थित राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों से काफी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. जगजीत सिंह मोर, उच्च शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज दादरी पहुंचे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पंकज शर्मा, सहप्राध्यापक, राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने डिजिटल डिटॉक्स विषय पर विस्तृत एवं प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर डॉ. जगबीर सिंह मान, डॉ. भूप सिंह गौड, डॉ. श्वेता सुहाग एवं डॉ. आनंद सहारण ने शिरकत की।
विज्ञापन

स्क्रीन टाइम प्रबंधन पर दिया जोर: कार्यशाला के समापन अवसर पर जगबीर सिंह श्योराण, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल डिटॉक्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्क्रीन टाइम प्रबंधन, डिजिटल सीमाएं तय करने, सोशल मीडिया के नियंत्रित उपयोग, ऑफलाइन गतिविधियों को अपनाने तथा संतुलित डिजिटल जीवनशैली के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला ने प्रतिभागियों को अपनी डिजिटल आदतों पर आत्ममंथन करने और स्वस्थ डिजिटल व्यावहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय स्टाफ व सहायक प्राध्यापक राजेश कुमार, योगेश जांगड़ा, महेंद्र सिंह, योगेश, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed