फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   State vigilance team arrives to inspect Rs 37 crore pipeline project

37 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का निरीक्षण करने पहुंची स्टेट विजिलेंस टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
State vigilance team arrives to inspect Rs 37 crore pipeline project
आर ड्रेन नंबर- 8 प्रोजेक्ट की जांच के लिए पहुंची जनस्वास्थ्य विभाग की स्टेट विजिलेंस टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। समसपुर एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) से छुछकवास ड्रेन नंबर-8 तक बिछाई जा रही पाइपलाइन परियोजना का बुधवार को जन स्वास्थ्य विभाग की स्टेट विजिलेंस टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने 37 करोड़ रुपये की परियोजना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, स्थानीय अधिकारियों ने टीम को बताया कि दिसंबर के अंत तक यह काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने करीब एक साल पहले समसपुर एसटीपी से भाकरा हेड तक एचडीपीई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था। करीब 80 प्रतिशत यह काम पूरा हो चुका है और 20 प्रतिशत अभी बाकी है। दादरी से भाकरा हेड तक 37 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जा रही है। इस लाइन को लोहारू कैनाल के साथ डाला जा रहा है। अभी झज्जर जिले में यह पाइपलाइन प्रवेश कर चुकी है। दादरी शहर में रेलवे लाइन से नीचे से पाइपलाइन को निकालने के लिए जल्दी ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इस रेलवे लाइन के नीचे से रामनगर एसटीपी के दूषित पानी को समसपुर एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा दुबलधन माजरा में नहरी पुल से इस पाइपलाइन को ड्रेन नंबर आठ की तरफ मोड़ा जाएगा। ड्रेन नंबर आठ से यह पानी भिंडावास झील में जाकर गिरेगा।
विज्ञापन

बुधवार को पब्लिक हेल्थ की स्टेट विजिलेंस टीम कार्यकारी अभियंता नीरज शर्मा की अगुवाई में दादरी पहुंची। स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर टीम ने पाइपलाइन कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ दादरी डिविजन के कार्यकारी अभियंता रमेशचंद्र गौड़ व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने कार्य की गतिशीलता को और बढ़ाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये... क्या है ड्रेन नंबर आठ परियोजना
जन स्वास्थ्य विभाग के पास इस समय एसटीपी के उपचारित पानी को आगे पहुंचाने का विकल्प नहीं है। इसके चलते एसटीपी का टैंक लबालब होने पर शहर की सीवर लाइनों से पानी का उठान बंद करना पड़ता है जिससे लाइनें बैक मार जाती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए उपचारित पानी को ड्रेन नंबर आठ तक पहुंचाने के लिए यह परियोजना तैयार की गई थी, जिस पर 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

- टेंडर जारी होते होने के बाद जल्द पूरा होगा काम : एक्सईएन
दादरी पब्लिक हेल्थ डिविजन के एक्सईन रमेशचंद्र ने कहा कि टेंडर जारी होने के बाद दिसंबर माह के अंत तक इस कार्य के पूरा हो जाने की संभावना है। यह परियोजना पूरी होने के बाद शहरवासियों को जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed