{"_id":"686feecd8c6c9558030e77e6","slug":"state-teachers-prize-last-date-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140365-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 के आवेदन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 के आवेदन का आज अंतिम दिन
Thu, 10 Jul 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
आवेदन करने के लिए शिक्षक को 15 वर्षों का नियमित शिक्षण अनुभव होना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शिक्षा विभाग की ओर से योग्य अध्यापकों से राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक 11 जुलाई तक एक्टिव रहेगा। योग्य और पात्र अध्यापक लिंक के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि उक्त लिंक पर ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, निर्धारित मापदंड एवं पुरस्कारों की संख्या व अन्य जानकारी उपलब्ध है। केवल इस लिंक अथवा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यदि आवेदक शिक्षक को पोर्टल या लिंक पर अपना आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई तकनीकी समस्या आती है तो वह विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0172-5049801 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षक को प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं पुरस्कार पाने वाले शिक्षक को प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ एक रजत पदक, एक प्रमाणपत्र, एक साल के साथ संपूर्ण भावी सेवा के लिए महंगाई भत्ते के साथ दो अग्रिम वेतन वृद्धियां भी मिलेंगी। उन्होंने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए आवेदन करने के लिए शिक्षक के पास कम से कम 15 वर्षों का नियमित शिक्षण अनुभव होना चाहिए।