{"_id":"65ac0f6072a99a173501c886","slug":"state-senior-vice-president-of-aam-aadmi-party-anurag-dhanda-addressed-a-public-meeting-in-village-chidiya-of-badhra-assembly-constituency-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-12441-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर, सरकार ने बर्बादी के सिवाय कुछ नहीं दिया : अनुराग ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर, सरकार ने बर्बादी के सिवाय कुछ नहीं दिया : अनुराग ढांडा
Sat, 20 Jan 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
चिड़िया में पत्रकारों से बातचीत करते आप के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा।
बाढड़ा। प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है और सरकार ने बर्बादी के सिवाय कुछ नहीं किया। प्रदेश में आप की सरकार बनने पर लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी और युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर मिलेंगे। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शनिवार को बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव चिड़िया में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। वे 28 जनवरी को जींद में होने वाली बदलाव महारैली का निमंत्रण देने पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा है कि 28 जनवरी को जींद में आम आदमी पार्टी की बदलाव महारैली होने जा रही है। इसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भागवत मान आएंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता 28 जनवरी को जींद की महारैली में अरविंद केजरीवाल के हाथ मजबूत करेगा। जनता अब अरविंद केजरीवाल को देश का प्रधानमंत्री देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव से 10 व्यक्ति जरूर बदलाव महारैली में पहुंचे। पंचायत समिति की वाइस चेयरमैन ऊषारानी व जिला सचिव राकेश चांदवास ने अनुराग का स्वागत किया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू व जिला सचिव राकेश चांदवास ने भी सभा को संबोधित किया। जनसभा के बाद अनुराग ढांडा ने पत्रकारों से भी बातचीत की। इस अवसर पर रिंपी फौगाट, ब्लॉक अध्यक्ष विकास, सुखबीर, सूबेदार राजपाल सिंह, दर्शन, विवेक बेरला, प्रदीप दलाल, दीपक, राजेंद्र सिंगल आदि मौजूद रहे।