फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   State government will get eight minors rebuilt: Naina Chautala

आठ माइनरों का पुनर्निर्माण करवाएगी प्रदेश सरकार : नैना चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
State government will get eight minors rebuilt: Naina Chautala
चरखी दादरी। बाढड़ा से जननायक जनता पार्टी की विधायक नैना सिंह चौटाला ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बाढड़ा हलके की विभिन्न माइनरों के पुनर्निर्माण करवाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस क्षेत्र की आठ माइनरों का जल्द पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। जिससे क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर होगी और टेल तक पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

नैना चौटाला ने कहा कि कुड़ल डिस्ट्रीब्यूटरी, खेड़ी सनवाल माइनर, खेड़ी बूरा माइनर, टोडी माइनर, गोठड़ा सब माइनर, बीजणा माइनर, बिरही माइनर और पिचौपा माइनर का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। जिससे बाढड़ा हलके के करीब 20 गांवों के लोगों को फायदा होगा। सदन में विधायक नैना चौटाला ने प्रदेश के किसानों को लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन देने की भी मांग उठाई। नैना चौटाला के सवाल के जवाब में प्रदेश के बिजली मंत्री ने बताया कि ट्यूबवेल कनेक्शन देने का कार्य तेज गति से चल रहा है और विभाग द्वारा टेंडर किया जा चुका है। आगामी जून तक सभी आवेदक किसानों को कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed