{"_id":"65d7869416bee12cfa007e40","slug":"started-wrestling-practice-four-years-ago-now-ritu-is-leaving-her-mark-at-the-national-level-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-113924-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चार साल पहले शुरू किया कुश्ती का अभ्यास, अब राष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ रही रितु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चार साल पहले शुरू किया कुश्ती का अभ्यास, अब राष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ रही रितु
विज्ञापन
रानीला निवासी पहलवान रितु को पदक पहनाकर सम्मानित करते आयोजक।
चरखी दादरी। गांव रानीला निवासी रितु कुश्ती जगत में क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। इस महिला पहलवान ने वर्ष 2020 में कुश्ती सीखनी शुरू की थी। अब तक वह तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर दो पदक जीत चुकी हैं। इनमें एक कांस्य व एक स्वर्ण पदक शामिल है।
कोच राहुल कुमार ने बताया कि रितु ने चार साल पहले कुश्ती क्षेत्र में कदम रखा था। इससे पहले वह ग्रामीण स्तर पर मैदान में जाकर तैयारी करती थी। यहां पर तैयारी करके ही उसे हौसला मिला। इसके बाद वह द्वारका अकादमी में प्रशिक्षण लेने पहुंची। यहां पर उन्होंने उसे कुश्ती संबंधी दांव पेच सिखाए और कुश्ती क्षेत्र में अपना दमखम दिखाया।
कोच ने बताया कि जिले की महिला पहलवानों को देखकर ही उसे कुश्ती लड़ने की प्रेरणा मिली। रितु के पिता नरेश कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि मां गृहिणी है। रितु ने वर्ष 2023 में सबसे पहले स्कूली गेम्स के तहत आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया। बाद में 2023 में रोहतक में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अब जनवरी 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में रितु ने भाग लिया था। कोच ने बताया कि रितु फिलहाल बीए प्रथम की पढ़ाई कर रही है। अब वह भिवानी स्थित दादू दयाल गर्ल्स एकेडमी में कुश्ती का अभ्यास करती हैं।