Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   stabber arrested

Charkhi Dadri News: चाकू से हमला कर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
stabber arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। नशे के लिए पैसे न देने पर हीरा चौक क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी परमवीर उर्फ कालिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 20 जुलाई को सरकारी अस्पताल दादरी से सूचना मिली थी कि अक्षत निवासी हीरा चौक लड़ाई-झगड़े में घायल होकर दाखिल हुआ है। गंभीर स्थिति में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सूचना पर एएसआई कुलदीप पीजीआई रोहतक पहुंचे, जहां घायल अक्षत ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

शिकायत में अक्षत ने बताया कि वह अपने दोस्त विकास उर्फ भोली के साथ बाजार से बर्गर खाकर लौट रहा था। रास्ते में उन्हें कालिया नामक युवक ने कई बार फोन किया। बाद में हीरा चौक बाजार में आकर कालिया ने नशे के लिए पैसे मांगे। मना करने पर कालिया ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे घायल अक्षत को उसके पिता और दोस्त विकास ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को परमवीर उर्फ कालिया, निवासी वार्ड 10, जगमलान मोहल्ला, हीरा चौक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed