{"_id":"685afb907e4a116ac709bc6e","slug":"sports-stadium-in-charkhidadri-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-139338-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम की सुधरेगी दशा, मुख्यालय से मांगा जाएगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम की सुधरेगी दशा, मुख्यालय से मांगा जाएगा बजट
Wed, 25 Jun 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
गांव झोझूकलां स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम।
चरखी दादरी। जिले में राजीव गांधी खेल स्टेडियम की दशा सुधारी जाएगी। इसकी तैयारी जिला खेल विभाग की ओर से की जा रही है। इसके लिए खेल विभाग की ओर से बजट प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह फाइल इसी माह मुख्यालय भेज दी जाएगी।
जिले में कुल छह स्टेडियम हैं। इनमें एक गांव चांदवास, झोझूकलां, बिरहीकलां, अचीना, मकड़ाना और छपार में बनाए गए हैं। इनमें से अधिकतर स्टेडियम की खिड़की, जालियां, दरवाजे, चहारदीवारी आदि टूट चुके हैं।
इन सभी स्टेडियम में शौचालय, बिजली, पानी, सफाई, खेल का सामान आदि मूलभूत सुविधाओं की भी कमी बनी है। ऐसे हालात में खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
इनकी दशा सुधारने के लिए जिला खेल विभाग ने पहले बजट की मांग भेजी थी, लेकिन वह स्वीकृत नहीं हुई है। सुविधाओं के अभाव में स्टेडियम की दशा खराब रहती है। अब बरसात में जलभराव होने से खिलाड़ी भी अभ्यास से बचना चाहते हैं। इसलिए हर स्टेडियम में मरम्मत की दरकार है। खिलाड़ी भी लंबे समय से सुधार की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन
- वर्ष 2022 में मांगा था 1.80 करोड़ का बजट
विभाग विभाग की ओर से वर्ष 2022 में मरम्मत कार्य के लिए 1.80 करोड़ रुपये का बजट मांगा था, लेकिन नहीं मिला। इसलिए अब इस साल विभाग की ओर से दोबारा बजट की मांग भेजी जाएगी। इस बार बजट को जल्द अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसलिए राशि मिलते ही संबंधित स्टेडियम का कार्य पूरा किया जाएगा।
- जल्द तैयार होगा एस्टीमेट
खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन स्टेडियमों की दशा सुधारने के लिए जल्द ही आगणन (एस्टीमेट) तैयार कर लिया जाएगा। इसके तुरंत बाद इसे स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए करीब दो करोड़ रुपये की जरूरत बताई गई है।
फिलहाल खेल विभाग की ओर से हर स्टेडियम के लिए बजट प्रस्ताव तैयार कर उसे मुख्यालय भेजा जाएगा। अभी इसकी तैयारी चल रही है। स्वीकृति मिलने और बजट जारी होने के बाद विभाग की ओर से हर स्टेडियम में सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। - विष्णु कुमार, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी, चरखी दादरी।