{"_id":"6654eff5d628fba5f4013e14","slug":"special-worksheet-is-being-made-for-the-students-of-board-classes-homework-will-have-to-be-done-according-to-it-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-118245-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए बनाई जा रही विशेष वर्कशीट, इसके अनुसार करना होगा होमवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए बनाई जा रही विशेष वर्कशीट, इसके अनुसार करना होगा होमवर्क
Tue, 28 May 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 28 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से जारी टॉपिक के अनुसार दिया प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को गृहकार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राजकीय स्कूलों में अवकाश घोषित होने पर होमवर्क जारी कर दिया गया है। प्राइमरी कक्षाओं के लिए एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से जारी टॉपिक के अनुसार ही होमवर्क दिया गया है। होमवर्क में प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के पठन व वाचन कौशल विकसित पर ज्यादा बल दिया गया है। बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विशेष वर्कशीट बनवाई जा रही है। इस वर्कशीट के अनुसार विद्यार्थियों को होमवर्क पूरा करेगा।
स्कूलों में 28 मई से अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्राइमरी कक्षाओं को जो होमवर्क दिया गया है वह एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से जारी टॉपिक के अनुसार दिया गया है। अब तक शिक्षकों ने जितना पढ़ाया है, उतना ही होमवर्क के रूप में दिया गया है ताकि विद्यार्थी पढ़े हुए टॉपिक को याद कर सकें। बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी के लिए होमवर्क के लिए जो वर्कशीट तैयार की जा रही है, वह छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजी जाएगी।
राजकीय स्कूलों में 31 हजार विद्यार्थी
जिले में कुल 368 राजकीय स्कूल हैं। इनमें प्राइमरी स्कूलों की संख्या 220 है। इस बार प्राइमरी कक्षाओं में विद्यार्थी संख्या में कमी आई है। राजकीय स्कूलों में इस बार करीब 31 हजार दाखिले हुए हैं और ये प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में राजकीय स्कूलों के 31 हजार विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन गृहकार्य दिया जा चुका है।
विज्ञापन
30 जून तक विद्यार्थी पूरा करें होमवर्क
ब्लॉक रिसोर्स पर्सन डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि होमवर्क सभी विषयों का दिया गया है। अब तक जो टॉपिक पढ़ाए गए हैं उनमें से ही होमवर्क दिया गया है। बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विशेष वर्कशीट बनवाई जा रही है। इस वर्कशीट के अनुसार विद्यार्थियों को होमवर्क पूरा करेगा। उन्होंने बताया कि 30 जून तक छात्रों को होमवर्क पूरा करना होगा। बीच- बीच शिक्षक भी सोशल मीडिया ग्रुप में विद्यार्थियों से संपर्क कर परामर्श देते रहेंगे, ताकि होमवर्क संबंधी बाधाओं को दूर किया जा सके।