फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Special staff arrested a youth with 13 grams of heroin

Charkhi Dadri News: स्पेशल स्टाफ ने 13 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 10 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Special staff arrested a youth with 13 grams of heroin
चरखी दादरी। जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गांव बिलावल निवासी युवक को 13 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे स्पेशल स्टाफ की टीम एएसआई प्रदीप, हेड कांस्टेबल ओमबीर, हेड कांस्टेबल मंजीत, सिपाही अनूप स्थानीय लोहारू चौक के समीप गश्त पर थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव बिलावल निवासी एक युवक कितलाना-बरसाना रोड पर एक स्कूल के पास मादक पदार्थ चिट्टा बेचने की फिराक में खड़ा है।
विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम तुरंत सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पहुंची। वहां पर स्कूल से थोड़ा आगे एक युवक खड़ा दिखाई दिया। वह पुलिस टीम को देखकर तेजी से चलने लगा। टीम ने उसे काबू कर लिया। उसकी पहचान गांव बिलावल निवासी रविंद्र उर्फ कालिया के रूप में हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. अरुण फोगाट पशु चिकित्सक की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed