फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sp inspected

Charkhi Dadri News: एसपी ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कर्मियों को निर्देश

Tue, 19 Nov 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 19 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
sp inspected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक अर्ष वर्मा ने जिला पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को उनके कार्य से संबंधित जानकारी दी और निर्देश दिए।
सोमवार को प्रवाचक शाखा, लेखा शाखा, सेना शाखा, फीडबैक सेल, आईटी सेल, सीसीटीएनएस शाखा, स्थापना शाखा, शिकायत शाखा, साइबर सेल, सुरक्षा शाखा, पासपोर्ट वेरिफिकेशन शाखा, जनसूचना शाखा सहित सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शाखाओं में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मचारियों से उनके कार्यों की समीक्षा की और संबंधित निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही समस्त शाखा प्रभारियों को रिकॉर्ड का सही ढंग से रख-रखाव करने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस शाखा प्रभारी को सीसीटीएनएस प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने, साइबर सेल को ऑनलाइन फ्रॉड से संबंधित शिकायतों में पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने, सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखने व सुरक्षा शाखा प्रभारी को पासपोर्ट वेरिफिकेशन का समयबद्ध निस्तारण करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यालय में शिकायत लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ उचित व्यवहार के लिए पुलिस कर्मचारियों को निर्देशित किया। सभी शाखा प्रभारियों को कार्यालय के रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने की हिदायत दी। साथ ही अपना काम निष्ठापूर्वक करने, साफ-सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
फोटो- 39
पुलिस शाखा कार्यालय का निरीक्षण करते एसपी। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed