फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sought support for the assembly elections

Charkhi Dadri News: नवीन जयहिंद ने विस चुनाव के लिए मांगा समर्थन

Thu, 25 Jul 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 25 Jul 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
sought support for the assembly elections
चरखी दादरी में प्रेसवार्ता में मौजूद नवीन जयहिंद समर्थकों के साथ। 
चरखी दादरी। जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने बुधवार को चरखी दादरी में प्रेसवार्ता की। इसमें वह घी और लंगोट लेकर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे। इसके लिए उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दुष्यंत चौटाला से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस और जजपा नेताओं को ईडी या सीबीआई का भय सता रहा है तो इन एजेंसियों को उनके तंबू में भेज दें। नवीन जयहिंद ने कहा कि अगर वह चुनाव हार भी गए तो जयहिंद संगठन इसकी जिम्मेदारी लेगा। इससे पार्टियों की छवि प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि अगर पक्ष या विपक्ष के पास कोई संघर्षशील और योग्य उम्मीदवार है जिसने 21 साल तक सरकारों से लड़ाई लड़ी हो, तो उसे सामने लाएं। उन्होंने कहा कि हमने हर सरकार से लड़ाई लड़ी है। उन्होंने बताया कि महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने तो मंगलवार को अपने फेसबुक और एक्स पर पोस्ट डालकर उनका समर्थन किया। कहा कि यह समर्थन जयहिंद का नही बल्कि उनके संघर्षों का है।
विज्ञापन

- हरिद्वार से लाऊंगा कावड़
नवीन जयहिंद ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आएंगे। इसके माध्यम से वह भाईचारा बनाए रखते हुए नशे के खिलाफ संदेश देंगे। उन्होंने सरकार से भी अपील की कि सरकारें डीजे पर रोक न लगाएं। ये भोले के भक्तों का उत्सव है। हजारों लोग जो किराये पर डीजे देते हैं उनका रोजगार है। ऐसे में सरकार उन्हें बेरोजगार कर रही है। अगर डीजे का चालान हुआ तो वे उनका जुर्माना भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed