{"_id":"65fb2e40b0845be3e00ce5b4","slug":"son-in-law-opened-fire-in-the-air-after-coming-to-in-laws-house-mother-in-law-filed-a-case-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-115247-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ससुराल आकर दामाद ने किए हवाई फायर, सास ने दर्ज करवाया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ससुराल आकर दामाद ने किए हवाई फायर, सास ने दर्ज करवाया केस
Thu, 21 Mar 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां। झिंझर गांव निवासी एक महिला के घर के बाहर हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। महिला ने इसका आरोप झज्जर जिले के गांव लडायन निवासी अपने दामाद पर लगाया है। वहीं, बौंदकलां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में झिंझर निवासी निर्मला ने बताया कि उसके पति दलबीर की मौत हो चुकी है। उसका एक बेटा व एक बेटी है। बेटी मनजीत की शादी 27 नवंबर 2011 को लडायन निवासी मोनू से हुई थी और शादी से उसकी बेटी को तीन बच्चे हैं। तीनों बच्चे पिता मोनू के पास रहते हैं।
निर्मला देवी ने बताया कि 19 मार्च की रात करीब साढ़े 12 बजे उसका दामाद मोनू घर के बाहर पहुंचा और दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाने लगा। निर्मला ने बताया कि उसके बेटे सुरेश ने जब मोनू से दिन में आने की बात कही तो वह भड़क उठा और वहां से जाने से पहले दो-तीन हवाई फायर किए। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि आरोपी से उसे व उसकी बेटी को जान का खतरा है।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। निर्मला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।