फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Somewhere the junk kept, somewhere the dirt ... These are the toilets of government offices

कहीं रखा कबाड़ तो कहीं गंदगी का आलम... ये है सरकारी दफ्तरों के शौचालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the junk kept, somewhere the dirt ... These are the toilets of government offices
जुगाड़....पंचायत विभाग कार्यालय में बदहाल शौचालय और टॉयलेट सीट में रखी ईंटें। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सरकारी दफ्तरों में शौचालय बदहाल हैं। आलम ये है कि कहीं शौचालय में कबाड़ पड़ा है तो कहीं गंदगी का मंजर है। कुछ शौचालय तो ऐसे हैं जिनकी दशा देखकर लगता है कि लंबे समय से यहां सफाई नहीं हुई। कर्मचारी और अधिकारियों की यह उदासीनता सरकार के स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रही है। विश्व शौचालय दिवस पर संवाददाता ने अलग-अलग सरकारी कार्यालय में जाकर शौचालय की स्थिति जांची तो चौंकाने वाले हालात सामने आए। पेश है बदहाल शौचालयों पर ग्राउंड रिपोर्ट...
विज्ञापन

जानिये... कहां क्या है शौचालयों की हालत
1- तहसील कार्यालय: भू-तल पर एसडीएम ऑफिस है और यहां एक ही शौचालय है जिसकी हालत ठीक है। इसके बाद प्रथम तल पर बने दो शौचालयों में से महिला शौचालय बदहाल है जबकि पुरुष शौचालय में कचरा और गंदगी जमा है। यहां टोंटी भी टूटी हुई है जबकि वॉश बेसिन की हालत खस्ता है। दूसरे तल पर बने शौचालयों में फ्लैक्स बोर्ड और कबाड़ रखा है।
विज्ञापन

2- लघु सचिवालय : भू-तल पर बने शौचालय साफ मिले। वहीं, डीसी ऑफिस के समीप पहले तल पर बना शौचालय गंदा मिला। यहां वॉश बेसिन गंदगी मिली और टोंटी भी टूटी मिली। इस शौचालय में बीड़ी और सिगरेट के काफी टुकड़े पड़े हैं। वहीं, एसपी कार्यालय के समीप महिला शौचालय पर ताला जड़ा मिला। सरल केंद्र का शौचालय गंदा है जबकि वॉश बेसिन भी वर्किंग में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- पंचायत विभाग : पंचायत विभाग कार्यालय में बने महिला शौचालय पर ताला जड़ा है जबकि इसमें लगी वॉश बेसिन भी टूटी हुई है। इसके अलावा पुरुष शौचालय भी बदहाल हैं और यहां पेशाब करने की शीट टूटी हुई हैं। इनकी नलकी टूटे होने के कारण टॉयलेट शीट में ईंटें रखी हुई हैं। इस शौचालय की दशा देखकर लगता है कि यहां लंबे समय से सफाई नहीं हुई है।

4- बस स्टैंड : बस स्टैंड परिसर के अंदर बने शौचालय की हालत तो सही मिली, लेकिन मेन गेट के पास बना शौचालय बदहाल है। यहां सफाई न होने से गंदगी का आलम है। बता दें कि बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब 30 हजार यात्री सफर करते हैं जबकि इस संख्या के मुताबिक यहां इंतजाम नहीं है। अधिकारियों को शौचालयों के रखरखाव के प्रति ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed