{"_id":"65d5185b3db2c9b1e4003384","slug":"solving-public-problems-is-the-primary-responsibility-of-the-administration-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113831-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन का प्राथमिक दायित्व : संजीव वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन का प्राथमिक दायित्व : संजीव वर्मा
Wed, 21 Feb 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
दादरी में हुई बैठक में मौजूद मंडलायुक्त संजीव वर्मा, उपायुक्त मनदीप कौर, एसपी पूजा वशिष्ठ व अन्
चरखी दादरी। रोहतक मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला प्रशासन के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था और विकास कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम और योजनाओं संबंधी स्थिति भी जानी।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन का प्राथमिक दायित्व है। इसके साथ कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाना चाहिए। उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला में जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित कोर्ट केस की स्थिति भी बताई।
मंडलायुक्त ने कानून व्यवस्था, साइबर अपराध की रोकथाम, जागरूकता, नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने, रेवेन्यू कोर्ट केसों के समयबद्ध तरीके से निपटान, चिह्नित अपराधों की मजबूती से पैरवी करना, मुख्यमंत्री घोषणाएं, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की जानकारी ली।
विज्ञापन
पीडीएस के तहत राशन वितरण, फसल खराबे का मुआवजा वितरण, एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई, पैरवी, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सीएम विंडो पोर्टल, जनसंवाद, प्रॉपर्टी आईडी, गृहकर वसूली और अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचे। जागरूक नागरिक योजनाओं और नीतियों का लाभ बेहतर तरीके से ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय अवधि में योजनाओं को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। जिले के विकास के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बारे में बैठक का हवाला देकर मुख्यालय को स्वीकृति के लिए लिखा जाए।
बैठक में उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद की ओर से जनता दरबार का आयोजन करवाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा कराने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा पर कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
टीडीएस प्रणाली से हो रहा राशन वितरण : मनदीप कौर
उपायुक्त ने मंडलायुक्त को बताया कि जिला में टीडीएस सिस्टम के माध्यम से ही राशन बांटा जा रहा है। निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का संबंधित अधिकारियों की ओर से समय-समय निरीक्षण किया जा रहा है। विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय में विकास योजनाओं का कार्य पूरा करवाएं।
- 10,000 युवाओं को खेलों से जोड़ने का लक्ष्य : पूजा वशिष्ठ
एसपी पूजा वशिष्ठ ने मंडलायुक्त को बताया कि नशे से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के 10,000 से भी ज्यादा युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया है। यदि साइबर अपराध संबंधी मामला आते ही तुंरत कार्रवाई की जा रही है।