{"_id":"67758721d30f29f7e302b6d0","slug":"solving-public-problems-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129158-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविर में एक ही स्थान पर जनसमस्याओं का हो रहा निपटारा : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविर में एक ही स्थान पर जनसमस्याओं का हो रहा निपटारा : एसडीएम
Wed, 01 Jan 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। समाधान शिविर में एसडीएम नवीन कुमार ने जनशिकायतों की सुनवाई की और संबंधित मामलों में अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर समाधान शिविर में आने वाली हर एक शिकायत पर उचित एवं प्रभावी कार्रवाई करवाए जा रही है। एसडीएम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर जिला में उपायुक्त मुनीश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, जमीन विवाद और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को न्यायोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि लघु सचिवालय के सभागार में रोजाना कार्य दिवस के दिन सुबह दस से बारह बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है। इसके जरिये एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान हो रहा है।
एसडीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल स्तर पर बाढड़ा में भी यह शिविर लगाया जा रहा है। शिविर लगने से आम नागरिकों को अपनी शिकायतों का समाधान करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। वे यहां आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।