फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   "Social Kitchen" opened in Civil Hospital, will feed 400 people daily for free

Charkhi Dadri News: सिविल अस्पताल में खुली ''''सामाजिक रसोई'''', प्रतिदिन 400 लोगों का निशुल्क भरेगा पेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
"Social Kitchen" opened in Civil Hospital, will feed 400 people daily for free
सिविल अस्पताल में खाना वितरण मुहिम का आगाज करते जनसंगठनों के पदाधिकारी व समाजसेवी।
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में ''''सामाजिक रसोई'''' खोली गई, जिससे प्रतिदिन 400 लोग निशुल्क पेट भर सकेंगे। ये सेवा मरीजों और तीमारदारों के अलावा अस्पताल स्टाफ व आमजन के लिए भी है। यह रसोई सामाजिक इसलिए क्योंकि इसके संचालन में सामाजिक संगठन और समाजसेवी सहयोग करेंगे। अहम बात ये है कि ये सराहनीय सेवा शुरू करने वाले संगठनों की योजना है कि अस्पताल में डाइट प्लान के तहत खाना मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन

दरअसल, सिविल अस्पताल में लंबे समय से रसोईघर की कमी खल रही है। यहां उपचाराधीन गर्भवती महिलाओं को अब तक पौष्टिक आहार के नाम पर दूध और बिस्कुट दिए जा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य मरीजों के लिए ये सुविधा भी नहीं है। दूसरी ओर सिविल अस्पताल के वार्डाें में भर्ती मरीजों के परिजन घरों से खाना लाने को विवश हैं क्योंकि ज्यादातर मरीज ग्रामीण इलाके के हैं और कोई 20 किलोमीटर तो कोई 30 किलोमीटर से उपचार करवाने पहुंचता है।
विज्ञापन

अब आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों और उनके तीमारदारों को खाना की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इसके लिए जनसंगठन आगे आए हैं और वीरवार से सिविल अस्पताल में ये सेवा शुरू कर दी गई है। इसके अनुसार सुबह 11 से 12 बजे और शाम 5 से 6 बजे तक एक-एक घंटा रसोईघर खोला जाएगा। इस समय अवधि में मरीज, तीमारदार, अस्पताल स्टाफ या फिर आमजन यहां आकर निशुल्क खाना प्राप्त कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने जनसंगठनों की अपील पर रसोईघर के लिए नए भवन में जगह मुहैया करवाई है। सेवा के शुभारंभ पर आरएएस प्रांत प्रचारक विजय, जितेंद्र, जिला प्रचारक वीरभान, राजगोबिंद, विजय मकड़ानिया, मंजू वत्स, रोशनलाल, प्रोफेसर गरिमा, सेवा भारती से गोबिंद, रोशनी शर्मा व मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन संगठनों के सामूहिक प्रयास से मिलेगी सेवा
प्रतिदिन 400 लोगों को निशुल्क भोजन मुहैया करवाने की मुहिम की बीड़ा जनसेवा संस्थान ने उठाया है। इसमें सेवा भारती, भारत विकास परिषद, सामाजिक कार्यकर्ता और कुछ शिक्षक सहयोग करेंगे। समाजसेवी रिंपी फौगाट की प्रतिदिन यहां खाना पहुंचाने और वितरण करवाने की जिम्मेदारी रहेगी।

- बातों-बातों में बन गई योजना चढ़ गई सिरे
वरिष्ठ अधिवक्ता जीतराम गुप्ता ने संवाददाता से बातचीत में बताया कि एक दिन इस विषय पर वो, जनसेवा संस्थान के कैशियर जगदीप और रिंपी फौगाट चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान ये योजना बनी कि मरीजों और तीमारदारों को दोनों समय का खाना उपलब्ध करवाएंगे। चर्चा की तो 400 लोगों को प्रतिदिन निशुल्क खाना खिलाने की योजना तय हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से बात की तो उन्होंने हामीं भर दी और वीरवार से इसका आगाज कर दिया है।


वर्जन:
सामाजिक संगठनों ने इसके लिए पहल की है, जो सराहनीय है। कुछ दिन रोटी और दाल-सब्जी दी जाएगी और उसके बाद डाइट प्लान तैयार करवाकर जनसंगठनों को दे दिया जाएगा। उसके बाद उसी अनुसार डाइट मिलेगी।
-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
फोटो 25 सिविल अस्पताल में खाना वितरण मुहिम का आगाज करते जनसंगठनों के पदाधिकारी व समाजसेवी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed