{"_id":"692214c4f00eb2233c073731","slug":"smuggler-arrested-in-the-case-of-recovery-of-7-kg-70-grams-of-hashish-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-147899-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 7 किलो 70 ग्राम चरस बरामदगी मामले मे तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 7 किलो 70 ग्राम चरस बरामदगी मामले मे तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिला पुलिस ने गांव गुडान निवासी युवक से 7 किलो 70 ग्राम चरस बरामद करने के मामले में बिहार निवासी सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के कुमारबाग थाना क्षेत्र के गांव चौबेटोला पश्चिम चंपारण निवासी झुना कुमार उर्फ जुना यादव के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 27 मार्च 2023 को स्पेशल स्टाफ में तैनात एएसआई सुरेंद्र सिंह व उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मूलरूप से गांव गुडान और वर्तमान में कलानौर की भिवानी चुंगी निवासी अजय नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है।
साथ ही सूचना मिली थी कि वह अब बौंद कलां में मालकोष टी-प्वाइंट पर नशीले पदार्थ के साथ किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। एएसआई सुरेंद्र सिंह व उनकी टीम ने सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंच कर उक्त युवक को काबू किया था। उसके पास मौजूद बैग से टीम को 7 किलो 70 ग्राम चरस बरामद हुई थी।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने यह चरस बिहार निवासी झुना उर्फ छोटू उर्फ चंदन से खरीदा था। बौंद कलां पुलिस थाने में तैनात एएसआई अशोक ने शुक्रवार को नशीले पदार्थ के सप्लायर झुना कुमार उर्फ जुना यादव को गिरफ्तार किया। संवाद