फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Slowdown in millet procurement since last one week, offtake is going on fast

Charkhi Dadri News: एक सप्ताह से बाजरा खरीद में मंदी, उठान हो रहा तेजी से

Sun, 22 Oct 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Slowdown in millet procurement since last one week, offtake is going on fast
चरखी दादरी। पिछले एक सप्ताह से आवक कम होने से खरीद मंदी हुई है जबकि उठान कार्य इसके मुकाबले तेज चल रहा है। एक सप्ताह की ओवरऑल स्थित देखें तो करीब 20 हजार क्विंटल बाजरा की खरीद की गई है जबकि 95 हजार क्विंटल बाजरा का उठान हुआ है। गत वर्ष के मुकाबले इस बार जिले में बाजरा की बंपर पैदावार हुई है।
विज्ञापन

इस खरीद सीजन की बात करें तो
दादरी मंडी में 2,59,866 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। वहीं, बाढड़ा मंडी की बात करें तो 92562 क्विंटल और झोझूकलां में 34534 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। इस साल अब तक 14875 किसान गेटपास कटवाकर अपना बाजरा बेच चुके हैं। अब तक खरीद एजेंसी हैफेड साठ करोड़ से अधिक का भुगतान किसानों के खातों में कर चुकी है। दूसरी ओर हिसार में अलॉट हुए दो गोदाम फुल होने के बाद अब हैफेड दादरी से खरीदा गया बाजरा उकलाना के गोदाम में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

- दादरी मंडी में 57 हजार तो बाढड़ा में 12 हजार क्विंटल बाजरा का उठान बाकी
जिले की दो बड़ी मंडियों की गत और इस वर्ष हुई खरीद के आंकड़ों की तुलना करें तो दादरी मंडी में तीन गुना और बाढड़ा मंडी में साढ़े चार गुना अधिक खरीद हुई है। दादरी मंडी में इस बार खरीद का आंकड़ा 2,59,866 क्विंटल है और यहां से एजेंसी 2.02 लाख क्विंटल बाजरा का उठान करवा चुकी है जबकि 57 हजार क्विंटल से अधिक बाजरा अभी मंडी में है। इसी प्रकार बाढड़ा मंडी में इस साल 92562 क्विंटल की खरीद हो चुकी है, जिसमें से 80 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है और 12 हजार क्विंटल बाजरा मंडी में पड़ा है। झोझूकलां केंद्र से 8500 क्विंटल बाजरा का उठान बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो बाजरा मंडी पहुंच रहा है उसे एजेंसी खरीद रही है। एक सप्ताह के अंदर आवक कम हुई है जबकि उठान तेजी से चल रहा है। मंडियों में बचा बाजरा जल्द उठाकर गोदाम तक पहुंचा दिया जाएगा।
-ईश्वर सिंह मोर, प्रबंधक, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed