फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Siya won gold medal in state level wrestling competition

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय कुश्ती स्पर्धा में सीया ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 22 Oct 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 22 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Siya won gold medal in state level wrestling competition
स्वर्ण पदक जीतने पर सीया को सम्मानित करते हुए आयोजक।
चरखी दादरी। गांव अटेला निवासी जूनियर पहलवान सीया ने राज्यस्तरीय कुश्ती स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर कोच प्रवीण कुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि 19 से 21 अक्तूबर तक रोहतक में राज्यस्तरीय खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें बाबा मांढलिया अखाड़ा की पहलवान सीया ने भाग लिया। सीया ने अंडर-11 आयुवर्ग में 30 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश की। इसमें सीया की पहली बाउट कैथल की निशिता, दूसरी फतेहाबाद की अमृता के साथ हुई जबकि सेमीफाइनल मुकाबला सोनीपत की परीधि के साथ हुआ। सभी को सीया ने वालफाई यानी पहले राउंड में हराकर बाहर कर दिया। फाइनल में सीया व झज्जर की हिमानी ने स्वर्ण पदक पाने के लिए दांव लगाए। इनमें सीया सफल रही और प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अखाड़ा पहुंचने पर होनहार पहलवान का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed