फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Six Rajiv Gandhi stadiums in a dilapidated condition, the estimate of 1.80 crores was not approved even after eight months

Charkhi Dadri News: छह राजीव गांधी स्टेडियम बदहाल, 1.80 करोड़ का एस्टीमेट आठ माह बाद भी नहीं हुआ मंजूर

Mon, 03 Jul 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 03 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six Rajiv Gandhi stadiums in a dilapidated condition, the estimate of 1.80 crores was not approved even after eight months
खेल स्टेडियम में टूटे पड़े दरवाजे व खिड़कियां।
चरखी दादरी। खेल विभाग की अनदेखी के चलते खेल स्टेडियमों में पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जिले की खेल प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। आलम ये है कि जिले के छह राजीव गांधी खेल स्टेडियम की लंबे समय से मरम्मत तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग गत वर्ष नवंबर माह में स्टेडियम की दशा सुधारने के लिए 1.80 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज चुका है। आठ माह बाद भी एस्टीमेट को स्वीकृति तक नहीं मिल पाई है जबकि लंबे समय से खिलाड़ी खेल स्टेडियमों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया होने का इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं बौंद, सांवड़, रानीला व बेरला जिला के बड़े गांव हैं और यहां स्टेडियम निर्माण की दरकार है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कुल छह राजीव गांधी खेल स्टेडियम हैं। ये स्टेडियम चांदवास, झोझूकलां, बिरहीकलां, अमीना, मकड़ाना व छपार में बने हैं। अधिकांश स्टेडियम के खिड़की-जंगले, जालियां, चहारदीवारी, शौचालय, बिजली, पानी, साफ-सफाई, खेल सामान आदि मूलभूत सुविधाएं ही नदारद हैं। वहीं, जिला खेल विभाग को इनकी दशा सुधारने के लिए अभी तक बजट का इंतजार है। नवंबर माह में जिला खेल विभाग की ओर से इन बदहाल स्टेडियमों की सुध लेकर एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजे गए थे। आठ माह का समय बीतने के बावजूद भी एस्टीमेट को स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- जिला में ये है खिलाड़ियों की स्थिति
खेल के क्षेत्र में जिले के खिलाड़ी विश्व पटल पर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं लेकिन प्रदेश का खेल विभाग एवं सरकार खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं तक मुहैया कराने में विफल रही है। इस समय जिले में 30 अंतरराष्ट्रीय, 50 राष्ट्रीय, 30 राज्य स्तरीय व 2 हजार जिला स्तरीय खिलाड़ी हैं। ओलंपिक से लेकर प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं तक जिले की भागीदारी अवश्य रहती है। लेकिन खेल स्टेडियमों में सुविधाओं के नाम पर जिले के खिलाड़ियों को निराशा ही हाथ लगती है। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मूलभूत सुविधाओं के लिए या तो निजी खेल एकेडमियों का सहारा लेना पड़ता है या फिर अन्य जिलों में प्रशिक्षण लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।

जिला खेल विभाग की ओर से नवंबर 2022 को निदेशक खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग को छह स्टेडियमों की मरम्मत एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर 1.80 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा था। उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति मिलेगी। बजट मिलते ही स्टेडियमों में मरम्मत, साफ-सफाई, चहादीवारी, लेवलिंग, टूटे खिड़की जंगलों की मरम्मत, पानी सहित अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बस्तीराम, जिला खेल अधिकारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed