{"_id":"6a592ba1a62266a5f906bbc8","slug":"six-projects-worth-756-crore-rupees-launched-bansi-lals-contribution-recalled-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157804-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 7.56 करोड़ की 6 परियोजनाएं शुरू, बंसीलाल का योगदान किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 7.56 करोड़ की 6 परियोजनाएं शुरू, बंसीलाल का योगदान किया याद
Fri, 17 Jul 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए मंत्री श्रुति चौधरी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल ने विशेष कदम उठाकर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई।
जिनका फायदा आज तक क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। अपने विकास कार्यों के लिए चौ. बंसीलाल को सदियों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी राजनेताओं से हमेशा आदर व सम्मान मिला है।
सिंचाई मंत्री वीरवार को दादरी में विभाग के 7.56 करोड़ से अधिक के 6 प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने पहुंची थी। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया। पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए चौ. बंसीलाल व उनके परिवार ने कोशिश की है। क्षेत्र की लाइफ लाइन बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी भी उनके दादा विकास पुरुष चौ. बंसीलाल की देन है। सन 1970 के दौरान उन्होंने ही इस नहर का निर्माण करवाया था। इसी के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल व खेतों में पानी की आपूर्ति होती है। उन्होंने कहा है कि चौ बंसीलाल ने बेहतरीन सोच के साथ काम करते हुए हमेशा विकास कार्यों को अहमियत दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वे पूर्व सीएम मनोहर लाल के बयान को तोड़-मरोड़ कर एक दिशा विहीन राजनीति विवाद खड़ा करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के राहुल गांधी भी इमरजेंसी को भारतीय इतिहास का एक बड़ा काला धब्बा मान चुके हैं। आज वे लोग चौ. बंसीलाल के नाम पर राजनीति कर रहे हैं जिन्होंने उनके जीवन के दौरान कभी उनका साथ नहीं दिया।