फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Six cases of dengue found, no case of corona

डेंगू के छह केस मिले, कोरोना का कोई मामला नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Six cases of dengue found, no case of corona
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को कोरोना का तो कोई नया केस सामने नहीं आया, लेकिन छह लोग डेंगू से पीड़ित हुए हैं। वहीं, कोरोना जांच के लिए एक हजार से ज्यादा सैंपल लिए गए, जो तीन माह में एक दिन लिए गए सर्वाधिक सैंपल हैं। शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए 1003 और डेंगू जांच के लिए 20 सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए 1500 से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया, जबकि 803 सैंपलों की जांच रिपोर्ट पास आई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए विभाग ने 1003 सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कोरोना जांच के लिए 284597 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 927 की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अभी 5079 है, जबकि जिले में एक ही कोरोना सक्रिय केस है।
विज्ञापन

दूसरी ओर डेंगू नोडल अधिकारी डॉ.गौरव भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को छह नए मामले सामने आने के बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 584 हो गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 20 सैंपल लिए गए और अब इस साल की सैंपल संख्या बढ़कर 1514 हो गई है। जबकि 30 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
वैक्सीनेशन कोरोना से बचाव का सबसे कारगर हथियार है। जिले में अभी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है। मेरी अपील है कि ऐसे लोग जल्द से जल्द अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीनेशन करवा लें। इसके साथ ही मास्क जरूर लगाएं और कोरोना की गाइडलाइन अनुसार अन्य हिदायतों का पूर्णतया पालन करें।
डॉ.सुदर्शन पंवार, सीएमओ
फोटो 34
सीएमओ सुदर्शन पंवार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed