फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Six bookies caught betting on Cricket World Cup at two places

Charkhi Dadri News: दो जगहों पर क्रिकेट वर्ल्डकप पर सट्टा लगवाते छह बुकी काबू

Fri, 03 Nov 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six bookies caught betting on Cricket World Cup at two places
 रावलधी में सट्टा खाईवाली की सूचना पाकर कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची सीआईए टीम।
चरखी दादरी/बाढड़ा। क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत-श्रीलंका मैच पर सट्टा लगवा रहे 6 बुकी को सीआईए और स्पेशल स्टाफ टीम ने गिरफ्तार किया है। दो बुकी को बेरला से जबकि चार को रावलधी गांव से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एलईडी, लैपटॉप, मोबाइल और रजिस्टर बरामद हुए है। उनके खिलाफ बाढड़ा और दादरी सदर थाना में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



जानिये...कहां से क्या हुई बरामदगी
केस:1-बेरला के खेत में पेड़ के नीचे बैठकर दो युवक लगवा रहे थे सट्टा
स्पेशल स्टाफ की टीम वीरवार शाम अपराध की रोकथाम के लिए कुब्जा नगर में गश्त कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि बेरला निवासी नवीन के खेत में दो युवक पेड़ के नीचे बैठकर भारत-श्रीलंका के मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को काबू कर लिया। उनकी पहचान नवीन और तेजपाल के रूप में हुई। पुलिस ने उनसे 6 मोबाइल समेत एक रजिस्टर बरामद किया। रजिस्टर में अंतिम एंट्री दो नवंबर की रवि 15 के नाम से है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया।
विज्ञापन




केस : 2- रावलधी गांव में प्लॉट में बैठकर सट्टा लगवा रहे चार आरोपी दबोचे
सीआईए टीम ने रावलधी से चार बुकी को गिरफ्तार किया है। वो एक प्लॉट में बैठकर भारत-श्रीलंका मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई। उनकी पहचान रावलधी निवासी कुलदी, गांधीनगर निवासी अंकित, लोहरवाड़ा निवासी नवीन और कमोद निवासी दीपक के रूप में हुई। सीआईए टीम ने उनके कब्जे से एक एलईडी, लैपटॉप, 6 मोबाइल, सेटअप बॉक्स और अन्य उपकरण बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ दादरी सदर थाना में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article