फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Six arrested for gambling in the courtyard of a house, cash worth Rs 40,500 recovered

Charkhi Dadri News: मकान के चौबारे पर जुआ खेलते छह काबू, 40,500 रुपये की नकदी बरामद

Sun, 22 Mar 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for gambling in the courtyard of a house, cash worth Rs 40,500 recovered
चरखी दादरी। सिटी थाना पुलिस टीम ने स्थानीय बस स्टैंड रोड के समीप स्थित पुरानी एलआईसी वाली गली में एक मकान की छत पर ताश के पत्तों पर रुपये दाव पर लगाकर जुआ खेलते हुए छह लोगों को काबू किया है। उनके पास से हजारों रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस की एक टीम शनिवार को उप निरीक्षक जीतराम के नेतृत्व में स्थानीय सरदार झाडू सिंह चौक के समीप गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम को दुर्गा शक्ति के माध्यम से सूचना मिली कि पुरानी एलआईसी वाली गली में एक मकान के ऊपर बने चौबारे में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।
विज्ञापन

जिस पर पुलिस टीम तुरंत सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची। टीम ने बताए गए स्थान पर नियमानुसार प्रवेश किया तो वहां छह व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये दाव पर लगाकर जुआ खेलते दिखाई दिए। जिनको पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस द्वारा काबू किए गए लोग मध्य प्रदेश के मुरैना जिला निवासी बलराम, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गांव भरू निवासी चंद्रशेखर, दादरी निवासी इकबाल, बस्ती जिले के गांव हरिया निवासी रामसज्जन, एमपी के मुरैना जिले के गांव अम्बा निवासी संजू तथा दादरी का रहने वाला राजीव है। पुलिस को मौके से 40,500 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी सिटी थाना पुलिस ने जुआ अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed