{"_id":"68d843714866bcd96103f9ff","slug":"siver-winner-in-world-boxing-welcomed-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-145298-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रजत पदक विजेता नूपुर का उमरवास में किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रजत पदक विजेता नूपुर का उमरवास में किया स्वागत
Sun, 28 Sep 2025 07:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:35 AM IST
विज्ञापन
गांव उमरवास में विश्व मुक्केबाजी में रजत पदक विजेता नुपूर श्योराण का अभिनंदन करते ग्रामीण। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। विश्व बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली नूपुर श्योराण का शनिवार को उनके पैतृक गांव उमरवास में जोरदार स्वागत किया गया। बस स्टैंड से बाबा डूंगरदास मंदिर तक देशभक्ति गीतों और बाइक के काफिले के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत, मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने नूपुर को 11,000 की राशि भेंट कर सम्मानित किया। जजपा हल्का अध्यक्ष विजय श्योराण ने भी उन्हें 5,100 की नकद राशि देकर सम्मान जताया।
इस अवसर पर सरपंच सूबेदार रामचंद्र उमरवास ने कहा कि नूपुर ने गांव का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने साबित किया कि गांव की बेटियां भी हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकती हैं पूर्व सरपंच विजय श्योराण ने बताया कि नूपुर के दादा एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित हैं।
विज्ञापन
पदक विजेता नूपुर ने कहा कि वह नवंबर में भारत में होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हैं। एक अक्तूबर से पटियाला में कैंप का आयोजन होगा। वह अब और अधिक मेहनत करेंगी। ताकि, स्वर्ण पदक जीत सकें। इस दाैरान भीम अवॉर्डी संजय श्योराण, मंदिर कमेटी अध्यक्ष रूपचंद फौजी, मुंशीराम जांगड़ा, सूबेदार रामफल, जीवनराम, जयभगवान पहलवान, वीरेंद्र नंबरदार आदि मौजूद रहे।