फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SIT will investigate the embezzlement and fraud of the village secretary

एसआईटी करेगी ग्राम सचिव के गबन और फर्जीवाड़े की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate the embezzlement and fraud of the village secretary
बाढड़ा। 15 ग्राम पंचायतों के खातों में किए गए करीब दो करोड़ के गबन मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने एसआईटी गठित कर दी है। चार सदस्यीय एसआईटी की कमान बाढड़ा डीएसपी देशराज सिंह को सौंपी गई है और एसआई रैंक तक के अधिकारियों को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बाढड़ा उपमंडल में ग्राम सचिव मुकेश द्वारा पंचायतों के फंड से गबन करने का मामला अधिकारियों के एफआईआर दर्ज करवाने के बाद सामने आया है, जो सुर्खियां बना हुआ है। इस मामले में ग्राम सचिव पर तत्कालीन और मौजूदा बीडीपीओ ने दो एफआईआर दर्ज करवा रखी हैं। इसके अलावा चार दिन पहले ही बाढड़ा एसडीएम संजय सिंह ने इस मामले में बीडीपीओ और ग्राम सचिव के बयान भी दर्ज किए है। वहीं, शनिवार को ही बाढड़ा पहुंचे राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की थी और इस मामले को सदन में उठाने की बात भी कही थी।
विज्ञापन

अब इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। डीएसपी की अगुवाई में बनाई गई एसआईटी जल्द ही जांच शुरू कर देगी। एसआईटी में बाढड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रशेखर, आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी कप्तान सिंह व पीएसआई संदीप को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed