{"_id":"65bd69e1590384a808056f86","slug":"sister-brother-cheated-of-rs-1284-lakh-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-112962-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो महीने में पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर बहन-भाई-से ठगे 12.84 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो महीने में पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर बहन-भाई-से ठगे 12.84 लाख रुपये
Sat, 03 Feb 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां पुलिस थाना जहां ठगी का केस दर्ज किया गया।
चरखी दादरी। दादरी जिले के गांव मिर्च निवासी भाई-बहन से दो माह में पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर 12.80 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत के आधार पर बौंदकलां थाना पुलिस ने हिसार निवासी पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी की रकम आरोपियों ने तीन बार में ली।
पीड़िता सुनीता ने पुलिस को बताया कि उनका भाई कृष्ण बेरोजगार है। इसलिए उसने हिसार जिले के गोपाल की ढाणी निवासी अपने परिचित राजकुमार से नौकरी की बात की। इस पर राजकुमार ने उससे कहा कि उसका दोस्त सुधीर व्यापार करता है और इसमें रुपये लगाने वाले लोगों को काफी मुनाफा होता है। उसने कहा कि कारोबार में रुपये लगाकर वह दो माह में ही तीन गुना करके देते हैं।
इसके बाद उसने राजकुमार की बातों में आकर सितंबर 2022 में उसके खाते में दो लाख रुपये डाल दिए। बाद में राजकुमार और सुधीर ने पीड़िता सुनीता से कहा कि कंपनी में अच्छा ऑफर चला है और वह इसमें एक मोटी रकम लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकती है।
विज्ञापन
सुनीता ने अपने जेठ सज्जन से 3.70 लाख रुपये उधार लेकर सुधीर के खाते में डलवा दिए। बाद में सुधीर के पिता रोहताश के खाते में भी दो लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद उसके भाई ने बताया कि आरोपियों ने उससे भी 5.14 लाख रुपये तीन गुना करने के लिए रखे हैं। बाद में शक के आधार पर उसने जांच की। जब उसने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया और कंपनी भाग जाने की बात कही। अब सुनीता की शिकायत पर पुलिस ने हिसार जिले की गोपाल की ढाणी निवासी राजकुमार, फ्रांसी निवासी रोहताश और उसके बेटे सुधीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- चेक देकर जीता विश्वास
महिला सुनीता ने बताया कि एक दिन राजकुमार और सुधीर रुपये लेने के लिए घर आए। जब उसने सुधीर के सामने राजकुमार की बातों पर शक जाहिर किया तो सुधीर ने कहा कि कंपनी चलाता है और अप्रैल 2023 तक कंपनी का टेंडर उसी के पास रहेगा। इस बाद उसने विश्वास जीतने के लिए सुनीता को मुनाफे सहित चेक भरकर दे दिए। इसके जरिए उन्होंने सुनीता का विश्वास जीत लिया।
- यूं ली गई रकम
सुनीता ने बताया कि 20 सितंबर 2022 को उसने राजकुमार के खाते में दो लाख रुपये डाले। इसके बाद सुधीर उसके घर पैसे लेने आया, लेकिन रुपये न होने कारण वह उसे खाता नंबर देकर चला गया। बाद में उसने 29 सितंबर 2022 को सुधीर के खाते में अपने जेठ सज्जन से 3.70 लाख रुपये उधार लेकर डाल दिए। इसके बाद शाम को उसने दो लाख रुपये का इंतजाम कर सुधीर के पिता रोहताश के खाते में रुपये ट्रांसफर दिए। बाद में उसके भाई कृष्ण ने उसे बताया कि आरोपियों ने उससे भी 5.14 लाख रुपये ले रखे हैं। इस तरह आरोपियों ने दोनों भाई बहन से कुल 12.84 लाख रुपये ऐंठ लिए।
आरोपी बोला : तुम्हारे रुपये से हमने मकान बना लिया
सुनीता ने बताया कि काफी दिनों के इंतजार के बाद जब वे रुपये लेने के लिए सुधीर के घर गए। जब वे घर पहुंचे तो सुधीर उन्हें देखकर वहां से भाग गया। बाद में उसके पिता रोहताश से उनकी बात हुई। सुनीता ने कहा कि उन्होंने सुधीर और उसके खाते में रुपये डाल रखे हैं। इस बात को लेकर रोहताश उनसे झगड़ा करने लगा। उसने कहा कि लोगों को ठगना उनका धंधा है। उनके पैसों से उन्होंने मकान बना लिया और सुधीर की शादी कर दी। तुम्हारे जैसे कई लोग हमारे घर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
- पहले भी सामने आ चुका ऐसा मामला
गत वर्ष भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। इसमें गांव मानकावास निवासी नवीन से 165 दिन में रुपये दो गुना करने का झांसा देकर आरोपियों ने 22 लाख रुपये हड़पे थे। मई 2023 को पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में दी थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों को काबू कर 9.53 लाख रुपये बरामद किए थे।
पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत की थी। आर्थिक अपराध शाखा से इसकी जांच करवाई गई और अब पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। - पवन कुमार, पुलिस प्रवक्ता, चरखी दादरी।