फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SI suspended in molestation case

Charkhi Dadri News: महिला बिजलीकर्मी से छेड़छाड़ प्रकरण में एसआई निलंबित

Sun, 23 Jun 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 23 Jun 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
SI suspended in molestation case
हिसार। नशे में महिला बिजली कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ प्रकरण में आरोपी सहायक निरीक्षक (एसआई) देवेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ विभाग ने जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि पुलिस प्रवक्ता ने की है।
विज्ञापन

महिला बिजली कर्मी का आरोप है कि एसआई देवेंद्र ने 14 जून को महिला के साथ अभद्रता की थी। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रास्ता रोकने, छेड़छाड़, गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में भिवानी जिले की निवासी युवती ने बताया था कि वह सरकारी कर्मी है। रोजाना की तरह से 14 जून को अपनी ड्यूटी पर आई थी। आधा दिन की छुट्टी लेकर दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने घर वापस जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। वह सेक्टर 27-28 के मोड़ पर खड़ी थी। इस दौरान कार सवार करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति वहां आया। पास आने के बाद उसने कहा कि मेरी गाड़ी में बैठ जा। आरोपी ने चार बार उसकी ओर गलत हरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में बैठने से इन्कार किया तो जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी एसआई ने युवती को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। जब युवती ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी ने इसके बाद सबके सामने गलत शब्द बोले। लोगों ने आरोपी को काबू कर डायल 112 पर कॉल की थी। कुछ देर बाद सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची और नशे में धुत पुलिस कर्मी को पकड़ लिया था। उसकी नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed