फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shyamlal Poonia took charge of the district as DC, discussed development and problems with the officials

श्यामलाल पूनिया ने बतौर डीसी संभाला जिले का कार्यभार, अधिकारियों से विकास व समस्याओं पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Shyamlal Poonia took charge of the district as DC, discussed development and problems with the officials
चरखी दादरी। कोरोना के समय जिलोको एक मजबूत सुरक्षा चक्र देने वाले वर्ष 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्यामलाल पूनिया ने लघु सचिवालय परिसर में सोमवार को उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यालय पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी ने सलामी देकर नवनियुक्त उपायुक्त का स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन

श्यामलाल पूनिया इससे पहले यमुनानगर में निगम आयुक्त, उसके बाद वर्ष 2020 में दादरी, सोनीपत व झज्जर जिले में उपायुक्त के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। अब दादरी आने से पहले वो जिला महेंद्रगढ़ में उपायुक्त के तौर पर सेवारत थे। दादरी में पदभार संभालने के बाद उन्होंने आला अधिकारियों की बैठक ली और जिले की समस्याओं के बारे में जाना। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत से जिले की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था सही है।
विज्ञापन

उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने निर्माणाधीन लघु सचिवालय, भारत माला 152डी, पेयजल व चारा व्यवस्था और शहर की सीवरेज व्यवस्था बारे में जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान जल्द से जल्द करवाया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने लघु सचिवालय में उपायुक्त का स्वागत किया। उनके साथ एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, नगराधीश नरेंद्र कुमार, आरटीए सचिव दर्शना भारद्वाज, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह, सुशासन सहयोगी दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पहला लॉकडाउन लगने पर पूनिया ने संभाली थी स्थिति
जिला में मार्च 2020 के दौरान पहला लॉकडाउन लगा, तब उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने ही इस चुनौती का दृढ़ता से सामना किया और कोविड महामारी की रोकथाम में सराहनीय पहल की थी। उनके साथ समाजसेवी संस्थाओं ने भी पूरी सक्रियता से काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed