फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shri Krishna preached the Gita through Arjun

श्रीकृष्ण ने अर्जुन के जरिए दिया गीता का उपदेश : भास्कर गिरी

Mon, 09 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna preached the Gita through Arjun
गीता भवन में सत्संग करते भास्कर गिरी महाराज। 
चरखी दादरी। गीता जयंती महोत्सव के तहत गीता भवन सभागार में आयोजित सत्संग के छठे दिन स्वामी भास्कर गिरी महाराज ने श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ और दिव्य संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को माध्यम बनाकर गीता का उपदेश दिया।
विज्ञापन

भास्कर गिरी महाराज ने संसार की नश्वरता और आत्मा की अमरता के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह संसार भगवान की विभूति है जो आत्मा के माध्यम से जीवित प्रतीत होता है। स्वामी ने गीता के विराट रूप दर्शन प्रसंग को समझाया। इसमें अर्जुन ने भगवान के मुख में समस्त योद्धाओं को समाहित होते देखा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा कि वह केवल निमित्त मात्र है क्योंकि सब कर्म भगवान की इच्छा से ही संपन्न होते हैं। इस अवसर पर गंगाराम बिरोहड़िया, प्रीतम सिंह, मास्टर श्यामलाल, नरेश सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह प्रवचन शृंखला 11 दिसंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं को समाज सेवा के योग्य बनाएं युवा : स्वामी सच्चिदानंद

चरखी दादरी। गांव डोहकी में सात दिवसीय व्यायाम प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के प्रथम दिन व्यायाम शिक्षक नारायण आर्य ने शिविरार्थियों को सर्वांगसुंदर व्यायाम के साथ विभिन्न मनोरंजक खेल सिखाए।



इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि जीवन की यात्रा में कई वस्तुओं की आवश्यकता होती है। जीवन में चार बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इनमें स्वास्थ्य, विद्याध्ययन, समाजसेवा व ईश्वर उपासना शामिल हैं। कहा कि सबसे पहले तो शरीर को स्वस्थ रखना है। बालकों को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। ताकि, उनके शरीर के अंग-प्रत्यंग सुदृढ़ हो जाएं। उन्हें सामूहिक खेलों में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर सुरेश आर्य, विजेंद्र आर्य, नारायण आर्य, दिनेश, अनुराग आदि की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed