{"_id":"686ec324b367b807e702bae7","slug":"show-cause-notice-will-given-in-carelessness-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140301-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एक सप्ताह में शिकायतें न निपटाने वाले विभागों को जिला प्रशासन जारी करेगा कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एक सप्ताह में शिकायतें न निपटाने वाले विभागों को जिला प्रशासन जारी करेगा कारण बताओ नोटिस
Thu, 10 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14
कैंप कार्यालय में जनशिकायतों के समाधान की समीक्षा बैठक लेते उपायुक्त मुनीश शर्मा। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
- बुधवार को आयोजित सीएम विंडो, समाधान शिविर, जनसंवाद व एसएमजीटी पोर्टल की समीक्षा बैठक में उपायुक्त मुनीश शर्मा ने दी चेतावनी, बैठक से कुछ अधिकारी रहे गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सीएम विंडो व समाधान शिविर की लंबित शिकायतों की समीक्षा के लिए बुधवार को उपायुक्त मुनीश शर्मा ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष उनके कार्यालयों से संबंधित समाधान शिविरों, सीएम विंडो, जनसंवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों में दर्ज शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें और उनकी वर्तमान स्थिति से संबंधित जानकारी समयबद्ध रूप से साझा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी सप्ताह तक लंबे समय से लंबित शिकायतों का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया, तो जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि जनहित नायब सिंह सैनी सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शिकायतों की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण में ढिलाई किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। कहा कि सही तरीके से दर्ज और निस्तारित शिकायत न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देगी, बल्कि बार-बार एक ही शिकायत के खुलने की समस्या भी कम होगी। बैठक में एसडीएम डॉ. वीरेंद्र अहलावत व नगराधीश जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
- अधिकारियों के नदारद रहने पर जताई नाराजगी
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक उत्तरदायी, संवेदनशील और पारदर्शी बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही इस दायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।